कानपुर, अगस्त 9 -- कानपुर। फेसबुक पर पीएनबी ऐप से जुड़ी शिकायत करना गोविंदनगर निवासी खाताधारक को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने बैंककर्मी बनकर पहले समस्या का समाधान करने का झांसा देकर जाल में फंसाया, फिर मोबाइल में फर्जी एपीके फाइल डाउनलोड करा मोबाइल हैक कर दो दिन में खाते से 4.07 लाख रुपये उड़ा दिए। हैरानी की बात यह है कि, खाते से 12 दिन बाद रकम कटने का मैसेज आने पर खाताधारक के होश उड़ गए और फिर साइबर क्राइम पोर्टल और बैंक जाकर शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद छह माह बाद रिपोर्ट दर्ज की गई। गोविंदनगर निवासी विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उनका पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। जनवरी से उनका पीएनबी वन ऐप काम नहीं कर रहा था। इसी दौरान फेसबुक पर ऐप की शिकायत करने का मैसेज दिखा। लिंक पर क्लिक करने के बाद कॉल आई। कॉलर ने खुद को बैंक कर्मी बताया और एक...