सासाराम, अगस्त 31 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। नासरीगंज के इटिम्हां गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक से केसीसी ऋण लेकर राशि नहीं चुकाने वाले नौ लोगों के खिलाफ न्यायालय ने वारंट जारी किया है। मामले में एक आरोपित केदार चौधरी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बैंक के अनुसार, आरोपितों ने वर्ष 2010 से 2013 के बीच करीब तीन लाख रुपये का केसीसी ऋण लिया था, जो ब्याज समेत बढ़कर 10 से 15 लाख रुपये तक पहुंच गया है। बैंक ने सभी खातों को एनपीए घोषित कर दिया है और नौ सितंबर को होने वाली लोक अदालत से पहले ऋण चुकाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...