लखनऊ, अप्रैल 19 -- लखनऊ, विशेष संवाददातामुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत युवाओं के सपनों पर सर्वाधिक भरोसा बैंक आफ बड़ौदा ने जताया है। युवा उद्यमियों को लक्ष्य से 147 प्रतिशत से अधिक लोन उपलब्ध कराकर बैंक आफ बड़ौदा 24 बैंकों में शीर्ष पर है। उसके समेत आठ बैंक ऐसे हैं, जिन्होंने अपने लक्ष्य को 100 प्रतिशत पूरा किया है। इनमें बैंक आफ इंडिया, स्टेट बैंक, यूनियन बैंक, सेंट्रल बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक और इंडियन बैंक भी शामिल हैं।युवा उद्यमी योजना के तहत कुल 24 बैंक युवाओं की परियोजनाओं पर पांच लाख रुपये तक ब्याज मुक्त लोन उपलब्ध करा रहे हैं। इन बैंकों में तीन लाख से अधिक युवाओं ने लोन के लिए आवेदन किए हैं, जिनमें 1.45 लाख के लोन स्वीकृत हुए और 1.38 लाख से अधिक आवेदकों को लोन की रकम उपलब्ध कराई जा चुकी है। यह भी पढ़ें- मुख्य...