बदायूं, मई 10 -- बैंक अफसर बनकर आए एक युवक ने बुजुर्ग दंपति के मकान में किराए पर कमरा लिया और तीसरे दिन उन्हें बातों में फंसाकर नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद घर में रखी 40 हजार रुपये की नगदी और सोने-चांदी के जेवर समेटकर महिला साथी के साथ फरार हो गया। नगर के मोहल्ला अहीर टोला निवासी ज्ञानपाल सिंह अपनी पत्नी सविता के साथ घर में अकेले रहते हैं। घर में ही उनकी किराना की दुकान भी है। दो दिन पहले एक युवक उनके मकान में किराए का कमरा लेने आया। उसने खुद को बैंक अफसर बताया, जिस पर भरोसा कर दंपत्ति ने उसे कमरा दे दिया। बताया जाता है कि शुक्रवार शाम वह एक महिला को साथ लेकर कमरे पर पहुंचा और उसे अपनी नौकरानी बताया। उसने कहा कि महिला खाना बनाने के लिए आई है, जबकि कुछ दिन बाद उसकी पत्नी भी आ जाएगी।बुजुर्ग दंपति उसकी बातों में आ गए। देर शाम युवक ने कथ...