लखनऊ, फरवरी 25 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लखीमपुर खीरी की एक निजी बैंक में तैनात महिला कैशियर ने बैंक के कलेक्शन आफीसर उज्जवल रस्तोगी पर शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि उज्जवल ने उससे 11 लाख रुपये भी हड़प लिए। शोषण से त्रस्त पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया तो उज्जवल उसके पिता और भाई ने काफी दहेज की मांग की। पीड़िता की तहरीर पर पारा थाने की पुलिस ने कलेक्शन आफीसर उज्जवल उनके पिता और भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है। इंस्पेक्टर पारा सुरेश कुमार सिंह के मुताबिक पीड़िता ने तहरीर में लिखा कि उज्जवल ठाकुरगंज के बाबा हजाराबाग के रहने वाले हैं। वह वर्ष 2022 में लखीमपुर में उसके साथ तैनात थे। वह कैशियर थी और उज्जवल कलेक्शन आफीसर थे। उज्जवल से उसकी दोस्ती हो गई। शादी का झांसा देकर उसने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.