लखनऊ, मार्च 31 -- स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन ने मंगलवार को स्टेट बैंक मुख्य शाखा परिसर में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाप्रबंधक अनिल कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से पेंशनभोगियों के स्वास्थ्य और मन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने दोहराया कि बैंक अपने पेंशनर्स के हितों के लिए सदैव संकल्पित है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। गणेश वंदना से शुरू हुए इस उत्सव में सदस्यों ने पुराने फिल्मी गीतों से समां बांध दिया। इस दौरान मुकेश मेहरोत्रा, अनूप सोमानी,संजीव अग्रवाल और आरआर नागर ने गीतों-गजलों की प्रस्तुति देकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। एसोसिएशन के महामंत्री अतुल स्वरूप, अध्यक्ष दिनेश चंद्रा व मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी, जोनल सचिव संजीव अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्...