नई दिल्ली, फरवरी 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मौर्य एंक्लेव पुलिस ने बैंक अधिकारी बनकर महिला से गहने और नगदी ठगने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल उर्फ अजय उर्फ संतोष के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार पीड़िता अपने निवास से मायके जा रही थी और हैदरपुर बस स्टैंड पर बस बदलने के दौरान ठगी का शिकार हुई। आरोपियों ने स्वयं को बैंक अधिकारी बताकर उसे कार में लिफ्ट दी। कार में बैठते ही उन्होंने सत्यापन का बहाना बनाकर महिला से सोने के गहने और राशि ले ली और उसे एक लिफाफा थमा दिया। लिफाफा खोलने पर महिला को केवल कागज मिले, तब जाकर उसे ठगी का पता चला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और आरोपी की लोकेशन का पता लगाया। लोनी बॉर्डर के पास राहुल को दबोच लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.