देहरादून, अप्रैल 9 -- देहरादून। रायपुर के गुजरोवाली निवासी एक व्यक्ति के साथ साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर 1.28 लाख रुपये की ठगी कर ली। ग्लेशियर पब्लिक स्कूल के पास, गुजरोवाली निवासी 69 वर्षीय उमा चरण का पीएनबी की रायपुर शाखा में खाता है। 23 मार्च को अनजान नंबर से कॉल आया था। कॉलर ने खुद को दिल्ली पीएनबी ऑफिस का कर्मचारी दीपक मिश्रा बताया। ठग ने ऑनलाइन बैंकिंग के लिए एपीके फाइल भेजी। पीड़ित ने अपने फोन में स्टाल किया तो इसके बाद बैंक खाते से 1.28 लाख रुपये गए। एसओ रायपुर संजीत कुमार ने बताया कि शिकायत पर बुधवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.