अलीगढ़, सितम्बर 10 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशव्यापी बैंक हड़ताल रहेगी। अलीगढ़ में फोरम से जुड़े करीब 1400 कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस अलीगढ़ के संयोजक प्रदीप चौहान ने बताया कि यह हड़ताल केवल एक दिन काम से विरत रहने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों की एकता, अधिकार और सम्मान की निर्णायक आवाज है। उन्होंने कहा कि 5-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना अब समय की मांग है। कर्मचारियों से लगातार बेहतर परिणाम की अपेक्षा की जाती है, लेकिन उनकी जायज मांगों को लंबे समय तक लंबित रखना उचित नहीं है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल आज, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में ठप रहेगा कामकाज फाइ डे वीक कर्मचारियों के साथ-साथ ग्राहकों और आ...