फरीदाबाद, मार्च 10 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अपराध शाखा सेक्टर-56 ने सेक्टर-15ए निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट के बैंक लॉकर को तोड़कर करीब सवा दो करोड़ करोड़ रुपये के सोने-चांदी के आभूषण गायब करने के मामले में गिरफ्तार बैंक अधिकारियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपियों ने दावा किया है कि जब लॉकरको तोड़ा गया था तो यह खाली था। पीड़ित चार्टर्ड अकाउंटेंट के लॉकर के अलावा वर्ष 2024 में चार अन्य लॉकर भी तोड़े गए थे। सभी लॉकर खाली थे। सॉफ्टवेयर अपडेट के दौरान ये लॉकर खाली दिखाए गए थे। जब लॉकर तोड़ा गया था तो उसमें आभूषण नहीं थे। हालांकि, पुलिस बैंक अधिकारियों से सख्ती से पूछताछ करने में जुटी हुई है। अभी तक लॉकर के आभूषणों का कुछ पता नहीं चल सका है। बता दें कि सोमवार को पुलिस ने एसबीआई की सेक्टर-15 बैंक शाखा के पूर्व शा...