लखनऊ, अप्रैल 23 -- लखनऊ,संवाददाता। हजरतगंज इलाके में साइबर जालसाज ने बैंक अकाउंट से 50 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। हजरतगंज जुबली अपार्टमेंट निवासी राहुल कुमार वर्मा ने बताया कि मंगलवार रात करीब पौने दस बजे उनके बैंक अकाउंट से 50 हजार रुपये ट्रांसफर हुए हैं। पीड़ित के मुताबिक उन्होंने किसी से बैंक डिटेल या फिर ओटीपी शेयर नहीं किया था। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़ित ने ऑन लाइन रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...