जमशेदपुर, जुलाई 31 -- अपने झारखंड की महिलाएं बचत खाता का इस्तेमाल करने में राष्ट्रीय औसत से आगे हैं। झारखंड में 90.8 फीसदी महिलाएं बचत खाता का इस्तेमाल करती हैं, जबकि राष्ट्रीय औसत 89 फीसदी है। 2019-21 में झारखंड की स्थिति 79.6 फीसदी थी, लेकिन चार साल में इसमें 11.2 फीसदी का सुधार हुआ और 2023-24 में स्थिति बदलकर 90.8 फीसदी तक पहुंच गई। यह रिपोर्ट राष्ट्रीय फैमिली हेल्थ सर्वे-6 की है। सर्वे 15 से 49 वर्ष तक की महिलाओं के बीच की गई। ग्रामीण क्षेत्र की स्थिति शहरों से बेहतर

ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की स्थिति खास बात यह है कि इस क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की स्थिति शहर से बेहतर है। ग्रामीण क्षेत्र में ये ऐसी महिलाएं, जिनका बैंक या बचत खाता है और वे खुद उसका इस्तेमाल करती हैं, वे 91.6 फीसदी हैं, जबकि शहरी क्षेत्र में इनकी स्थिति 87...