सहारनपुर, अप्रैल 20 -- सहारनपुर, संवाददाता। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में अंबाला रोड पर सील किए गए रुतबा बैंक्वेट हॉल के संचालक सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन पर सीलिंग कार्रवाई में बाधा डालने का आरोप है। विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना कुतुबशेर में अवर अभियंता धर्मवीर सिंह बंसल ने दर्ज कराए मामले में बताया कि अंबाला रोड रुतबा बैंक्वेट हॉल का वाद प्राधिकरण में विचाराधीन है। मानचित्र के विपरीत कार्य करने पर छह अप्रैल को विकास प्राधिकरण की टीम ने बैंक्वेट हॉल को सील किया था। यह भी पढ़ें- पैमाइश के बाद बनी बाउंड्री तोड़ी इसके साथ ही पुलिस अभिरक्षा के लिए थाना कुतुबशेर को पत्र भी भेजा गया था। परिसर के स्वामित्व को लेकर ईश्वर गांधी द्वारा प्राधिकरण में दस्ताव...