गाज़ियाबाद, अप्रैल 8 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। सोशल मीडिया पर एक बैंक्वेट हॉल में हवाई फायरिंग करने तथा एक-दूसरे को हथियार बांटने के तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यह वीडियो मधुबन बापूधाम क्षेत्र के एक बैंक्वेट हॉल के बताए जा रहे हैं। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।वायरल हो रहे तीन वीडियो में अलग-अलग दृश्य सामने आए हैं। इनमें एक वीडियो करीब 23 सेकंड का है, जबकि दो अन्य वीडियो एक और दो सेकंड की अवधि के हैं। छोटे वीडियो में एक युवक खुलेआम हवाई फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। वहीं, लंबे वीडियो में कुछ युवक एक अन्य युवक को हथियार थमाते हुए नजर आ रहे हैं जो कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मधुबन बापूधाम ...