अमरोहा, फरवरी 23 -- जोया। डिडौली क्षेत्र के गांव ढकिया चमन स्थित बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव मझरा पतेई खालसा निवासी देवराज सिंह द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक 20 फरवरी की रात परिवार व रिश्तेदारों के साथ शादी समारोह में शामिल होने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव बरखेड़ा राजपूत निवासी मुनेश पाल, उसके बेटे कौशल व गोलू और एक अन्य व्यक्ति ने बिना किसी बात छींटाकशी शुरू कर दी, विरोध करने पर आरोपियों ने होटल के बाहर लाठी-डंडों व सरियों से हमला कर दिया। मारपीट में देवराज सिंह, उनका बेटा विपिन कुमार व अनिल कुमार घायल हो गए। आरोप है कि घटना के दौरान विपिन के गले की सोने की चेन व अनिल का चांदी का ब्रेसलेट गिर गया और देवराज क...