गुड़गांव, फरवरी 13 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। शीतला माता रोड पर सेक्टर-पांच के रामलीला मैदान के सामने शुक्रवार अलसुबह बैंक्वेट हॉल 'प्रकाश वाटिका' में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब तक लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। करीब दो एकड़ में प्रकाश वाटिका बनी हुई है। इसमें करीब आधा एकड़ में टेंट लगा हुआ था। शुक्रवार सुबह करीब सवा तीन बजे प्रकाश वाटिका में आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। इस वाटिका में कार्यरत कर्मचारियों ने दमकल विभाग को आग लगने के बारे में सूचना दी। दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। इस वाटिका के आसपास लगती दुकानों को सुरक्षित किया गया। इसके बाद...