फरीदाबाद, जनवरी 28 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के सरकारी बैंकों के कर्मचारी मंगलवार को हड़ताल पर चले गए। हड़ताल के चलते जिले में करीब 800 करोड़ रुपये की बैंकिंग प्रभावित हुई। बैंक कर्मियों के हड़ताल पर रहने से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को नगद भुगतान, चेक क्लीयरेंस, नगद जमा, पासबुक अपडेट, लोन संबंधित सहित तरह के कार्य प्रभावित रहे। यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर की गई। जिले के सरकारी बैंकों के कर्मचारी मंगलवार को बीके चौक समीप स्थित पंजाब नेशनल बैंक पर एकत्रित हुए और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर बैंक कर्मियों ने एकजुटता दिखाई। बैंक कर्मचारियों का कहना था कि आरबीआई, आयकर विभाग और कॉरपोरेट सहित कई सरकारी विभागों में सप्ताह में पांच कार्य दिवस की व्यवस्था लागू है, ...