गाजीपुर, जुलाई 16 -- गाजीपुर, संवाददाता। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक गुरुवार को डीएम अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें बैंकों में लंबित लोन पत्रावलियों पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए अभियान चलाकर पूरा करने के लिए निर्देश दिया। परियोजना अधिकारी नेडा सच्चिदानंद तिवारी ने बताया कि योजना के तहत घरों पर सोलर रूफटॉप की स्थापना लक्ष्य के सापेक्ष वर्तमान में पूर्ण कराया जा रहा है। वर्तमान में बैंकों अधिक लम्बित लोन होने के कारण कार्य रफ्तार नहीं पकड़ रहा है। डीएम ने तत्काल जिला अग्रणी प्रबन्धक एवं सभी बैंकों के जिला समन्वयकों को विशेष अभियान चलाकर एवं सम्बन्धित बैंक शाखाओं से सम्पर्क कर एक माह से अधिक दिनों की लम्बित पत्रावलियों को तीन दिन तथा एक माह के अन्दर की लम्बित लोन पत्रावलियों को सात दिन पूरा ...