गाजीपुर, मई 16 -- गाजीपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक हुई। इसमें यूपी नेडा के परियोजना अधिकारी सच्चिदानंद तिवारी ने बताया कि इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के अन्त तक गाजीपुर के कुल 7009 घरों पर सोलर रूफटॉप की स्थापना करने के लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें कुल 3167 सोलर रूफटॉप की स्थापना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वहीं वर्तमान में बैंको में कुल 941 लम्बित लोन पत्रावलियों के सम्बंध में भी डीएम को जानकारी दी गयी। डीएम ने बैंकों में लंबित पत्रावलियों पर नाराजगी जताते हुए जिला अग्रणी प्रबन्ध एवं सभी बैंकों के जिला समन्वयकों को विशेष अभियान चलाकर एक माह से अधिक दिनों की लम्बित पत्रावलियों को तीन दिन में और एक माह के अन्दर की लम्ब...