रायबरेली, फरवरी 12 -- रायबरेली। एआईबीए, एआईबीए और बीपीएफआई की संयुक्त हड़ताल के चलते बैंक के कुछ कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इलाहाबाद बैंक के सामने कुछ कर्मचारियों ने प्रदर्शन भी किया। सांकेतिक हड़ताल के चलते काम प्रभावित नहीं हुआ। कुछ शाखाओं में लेनदेन नहीं हुआ पर बैंक के खुली रही। मजदूर विरोधी लेबर कोड की वापसी, सरकारी बैंको , बीमा कंपनियों को मजबूत करना, बीमा उद्योग में 100% एफडीआई पर रोक समेत 11 मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल की थी। सुबह इलाहाबाद बैंक के सामने कुछ कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे के प्रदर्शन के बाद कर्मचारी बैंक के अंदर चले गए। इस हड़ताल का कोई खास प्रभाव नहीं रहा। कर्मचारियों ने काम भी किया लेकिन लेनदेन कुछ शाखों में नहीं हुआ। इसे थोड़ा प्रभाव जरूर पड़ा लेकिन सभी बैंक के खुली रही। एलडीएम रूपेश दुबे ने...