औरैया, मार्च 30 -- अछल्दा, संवाददाता। पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बैंकों के आसपास घूम रहे संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई और दोबारा नजर आने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। पुलिस टीम ने कस्बे में संचालित छह बैंकों का निरीक्षण कर वहां लगे सुरक्षा उपकरणों, सायरन और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही बैंक कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस ने बैंक उपभोक्ताओं से बातचीत कर उन्हें लेनदेन के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी। एटीएम उपयोग करने वाले ग्राहकों से अपील की गई कि वे अपना कार्ड किसी भी अनजान व्यक्ति को न दें और गोपनीय जानकारी साझा करने से बचें। अभियान के दौरान उपनिरीक्षक रामराज सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.