बैंकों में पांच वर्किंग डे की मांग जायज : दुबे
रांची, सितम्बर 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने बैंक कर्मियों की हड़ताल का नीतिगत समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि बैंकों में भी पांच वर्किंग डे की व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। केंद्र सरकार के अधीन कई अन्य प्रतिष्ठानों में कार्य दिवसों को लेकर समय-समय पर बदलाव किए गए हैं, ऐसे में बैंक कर्मचारियों की इस मांग पर भी सकारात्मक तरीके से विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बैंकिंग व्यवस्था पहले की तुलना में काफी बदल चुकी है। एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और अन्य डिजिटल माध्यमों के कारण ग्राहकों को कई बैंकिंग सेवाएं चौबीसों घंटे उपलब्ध रहती हैं। यह भी पढ़ें- Bank Holiday Today: आज रविवार को खुले या बंद हैं बैंक! जानिए SBI समेत किन बैंकों में होगा काम? ऐसी स्थिति में बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.