दुमका, जनवरी 27 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर एक दिवसीय हड़ताल का आयोजन किया गया। बिजय कुमार साह, रीजनल सेक्रेटरी दुमका रीजन की अध्यक्षता में आयोजित इस हड़ताल में बैंक कर्मचारियों ने भाग लिया। सप्ताह में दो दिन के अवकाश की मांग को लेकर हुई इस हड़ताल से बैंकिंग व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। सरकारी और निजी बैंकों में कामकाज ठप रहा, जिससे सुबह से ही शाखाओं के बाहर ग्राहकों की भीड़ देखी गई। उनका कहना है कि लगातार छह दिन काम करने से उन पर काम का दबाव बढ़ रहा है, जिससे उनकी कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...