नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- भारतीय बैंकिंग सिस्टम में नकदी की रिकॉर्ड अतिरिक्त उपलब्धता तेजी से खत्म हो रही है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये पर दबाव कम करने के लिए उठाए गए कदमों के बीच बैंकों के पास मौजूद सरप्लस कैश में भारी गिरावट आई है। इससे बैंकों के लिए फंड जुटाना महंगा हो रहा है और आने वाले दिनों में कंपनियों व नॉन-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) के लिए भी कर्ज लेना महंगा पड़ सकता है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, सितंबर की शुरुआत में बैंकों के पास सरप्लस कैश 11 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर था, लेकिन 26 अक्टूबर तक यह घटकर महज 46,200 करोड़ रुपये रह गया। यानी कुछ ही हफ्तों में बैंकिंग सिस्टम से करीब 10.54 लाख करोड़ रुपये का सरप्लस कैश कम हो गया।रुपये को संभालने के लिए RBI की सख्ती बैंकिंग सिस्टम में कैश की यह कमी ऐसे समय बढ़ी है,...