झांसी, सितम्बर 11 -- झांसी। सप्ताह में पांच दिनी काम करने सहित अन्य मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी तीन दिनों से हड़़ताल हैं। वहीं शुक्रवार को प्रमुख बैंकों के बाहर ताले पड़े रहे। बाहर नोटिस हड़ताल का नोटिस चस्पा था। जिसने बरसते पानी में शहरियों की मुश्किलें और बढ़ा दी। हालात यह हुए कि अधिकांश एसटीएम खाली हो गए। कहीं पैसे था तो नेटवर्क भी खराब मौसम की वजह से परेशानी का सबब बन गया। वहीं दूसरी तरफ कुछ एटीएम में पैसा नहीं था। बारिश में भीगता आए लोगों ने बैंक में ताले देखे तो क्रोधित हो गए। हालांकि अभी बैंक खुलने में तीन दिनों का इंतजार करना होगा। शनिवार को छुट्टी है। रविवार को बैंक बंद रहेंगे। सोमवार को इनके खुलने की उम्मीद है। शुक्रवार को देश भर में आहवान पर विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों ने बैंक शाखाओं में कामकाज बंद रखा। झांसी के स्टेट बैंक ...