सोनभद्र, जून 15 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में बैंकों की सुस्ती के चलते केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की रफ्तार धीमी पड़ गई है। जिले में योजना के तहत सोलर पैनल लगाने के लिए आवेदन करने वाले 1077 लाभार्थियों की फाइलें विभिन्न बैंकों में लंबित पड़ी हैं, जिससे योजना की रफ्तार धीमी हो गई है। ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब होने के चलते सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। वहीं विभागीय अधिकारियों की चिंता यह है कि बैंक स्तर पर हो रही देरी से शासन की तरफ से निर्धारित लक्ष्य पूरा करना चुनौती बनता जा रहा है। सरकार की ओर से योजना के माध्यम से आम लोगों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ ही बिजली बिल का बोझ कम करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार सोलर पैनल स्थापना...