चंदौली, मई 22 -- चंदौली। एसपी आकाश पटेल के निर्देश पर जिले में गुरुवार को बैंकों, एटीएम, ग्राहक सेवा केंद्रों के आसपास स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे, सायरन एवं अन्य सुरक्षा उपकरण और संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की जांच पड़ताल किया। वहीं लोगों को धोखाखड़ी और साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक किया। बैंक में लोगों को पैसा लेन-देन के दौरान सावधान रहने की नसीहत भी दी। साथ ही बैंक खाते से ऑनलाइन होने वाले फ्राड से बचने के संबंध में जानकारी दी। वहीं शाखा प्रबंधकों एवं सुरक्षा ड्यूटी लगे कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- गोला पुलिस ने बैंकों और ज्वेलरी दुकानों का किया निरीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...