बैंकों में आज छुट्टी, कल लगाएंगे काला बिल्ला
जमशेदपुर, सितम्बर 22 -- जमशेदपुर। कर्मा पूजा को लेकर सभी बैंकों में मंगलवार को छुट्टी रही। जबकि देशभर के सभी राज्यों के बैंक खुले होने के कारण वहां के कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर काम किये। अन्य बैंकों के कर्मचारियों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए झारखंड के बैंक कर्मचारी बुधवार को काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे। हालांकि मंगलवार को दिल्ली में बैंक अधिकारियों के बीच बातचीत चल रही है। जिसमें बैंक कर्मचारियों की मांगों को लेकर चर्चा हो रही है। दिल्ली में हो रही बैठक की निर्णय के आधार पर कर्मचारियों के विरोध का आगे का निर्णय लिया जाएगा। यह जानकारी बैंक कर्मचारी के नेता रिंटू रजक ने दी। यह भी पढ़ें- Bank Holiday: कल बुधवार को भी बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 23 सितंबर की छुट्टी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.