अलीगढ़, दिसम्बर 2 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में बैंकों के ब्रांच मैनेजरों और अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की। इस दौरान बैंक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने जैसे अलार्म सिस्टम, गार्ड और कैमरों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने पर जोर दिया। एसएसपी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और रिकॉर्डिंग की नियमित जांच की जाए। उन्होंने बैंक परिसर में सुरक्षा गार्डों की तैनाती व सतर्कता बढ़ाने पर बल दिया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों की त्वरित सूचना पुलिस को उपलब्ध कराने की अपील की। इसके अलावा साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूकता और तकनीकी सतर्कता बढ़ाने पर भी जोर दिया। एसएसपी ने सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.