नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- ठाकुर सिंह नेगी, देहरादून उत्तराखंड के बैंकों में लोगों की अपनी जमा रकम पड़ी है, लेकिन खाताधारक या उनके वारिस इसका दावा करने नहीं पहुंच रहे हैं। प्रदेशभर के खातों में करीब 550 करोड़ अनक्लेम्ड राशि जमा हैं। अकेले देहरादून में करीब साढ़े चार लाख निष्क्रिय खातों में लगभग 178 करोड़ रुपये जमा हैं। यही नहीं, अभी तक महज 22 करोड़ रुपये खाताधारकों और उनके वारिसों को लौटाए गए हैं। राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी (एसएलबीसी) के अनुसार दूसरे जिलों की स्थिति भी यही है। एसएलबीसी के आंकड़ों में राज्यभर में बैंकों में करीब 550 करोड़ रुपये की अनक्लेम्ड जमा रकम है, जिसे उसके हकदारों तक पहुंचाने के लिए बीते साल से अभियान चल रहा है। इसके बावजूद अभी तक बेहद कम रकम ही लौटाई जा सकी है। यानी करीब आरबीआई में जमा 500 करोड़ रुपये अब भी अपने हकदारो...