वाराणसी, फरवरी 21 -- वाराणसी। स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी (एसएलबीसी) के दिशानिर्देशों के तहत शुक्रवार को विकास भवन सभागार में ऋण वितरण शिविर लगा। मुख्य अतिथि प्रभारी सीडीओ संजय प्रसाद नायक ने विभिन्न बैंकों के लाभार्थियों को चेक वितरित किए। इन लाभार्थियों के लिए पहली से 20 फरवरी के बीच विभिन्न योजनाओं में बैंकों ने 626 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए थे। कृषि ऋण, मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, ओडीओपी, गृह ऋण योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और स्वीकृति पत्र दिए गए। इस दौरान यूनियन बैंक के उप क्षेत्र प्रमुख प्रेमनाथ राय, एलडीएम अविनाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.