नई दिल्ली, जुलाई 29 -- अगर आपके बैंक खाते से कभी बिना जानकारी के कुछ रुपये कट गए हों, तो हो सकता है कि वह न्यूनतम औसत शेष (Minimum Average Balance- MAB) नहीं रखने का चार्ज हो। अब सरकार ने संसद में बताया है कि पिछले चार वित्तीय वर्षों (FY23-FY26) में बैंकों ने ग्राहकों से मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर कुल Rs.26,170 करोड़ से ज्यादा की पेनाल्टी वसूली है। इनमें सबसे ज्यादा हिस्सा निजी बैंकों का रहा है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में लिखित जवाब में बताया कि सिर्फ FY26 में ही बैंकों ने Rs.7,086.63 करोड़ की पेनाल्टी वसूली। इसमें प्राइवेट बैंकों ने Rs.4,948.71 करोड़, जबकि पब्लिक सेक्टर बैंकों (PSBs) ने Rs.2,137.92 करोड़ ग्राहकों से वसूले। यह भी पढ़ें- नई ऊंचाई पर कंडोम कंपनी के शेयर, साल भर में 675% चढ़े, 3 बार दिए बोनस शेयर यह भी पढ़...