नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कर्ज लेने वालों के लिए राहत देने वाले नए नियम जारी किए हैं। अब बैंकों और वित्तीय संस्थानों को कर्ज देते समय ग्राहकों को उससे जुड़ी सभी शर्तों की स्पष्ट जानकारी देनी होगी। उन्हें पहले ही बता देना होगा कि कर्ज कितने समय के लिए है, कितनी किस्तें बनेंगी और हर महीने किस तारीख को भुगतान करना होगा। नए नियम एक अप्रैल 2027 से प्रभावी होंगे। आरबीआई का उद्देश्य कर्ज देने की प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता लाना है। नए नियमों के अनुसार, बैंक को कर्ज से जुड़ी सभी बातें लिखित में देनी होंगी। यह भी पढ़ें- RBI के नए ECL नियम: आज PSU बैंकों के शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल इसमें यह भी साफ बताया जाएगा कि ग्राहक द्वारा दी जाने वाली किस्त में कितना हिस्सा मूलधन का है और कितना ब्याज...