फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 9 -- फर्रुखाबाद। जिला जज नीरज कुमार की उपस्थिति में उनके विश्राम कक्ष में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर बैठक की गयी। राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को नियत की गयी है। इस बैठक में जानकारी दी गयी कि बैंक ऋण अदायगी से संबंधित अब तक 1267 मामले चिन्हित किए जा चुके हैं। इस बैठक में अपर जिला जज संजय कुमार, शैली राय, अभिनितम उपाध्याय, शैलेंद्र सचान आदि की उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...