नई दिल्ली, मार्च 25 -- बैंकों के धन की लूट का माध्यम बन गया है दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता कानून - विपक्ष ------------- मोदी सरकार में सरकारी बैंक मुनाफे में आए, वित्तीय घाटा घटा, निवेश बढ़ा - अनुराग ठाकुर-------------------नईदिल्ली। विशेष संवाददातालोकसभा में दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशेाधन) विधेयक 2025 पर चर्चा में विपक्षी सदस्यों ने कहा कि दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता कानून कंपनियों और बैंक के धन के लूट का माध्यम बन गया है। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार ने 52 बड़े-बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ किये हैं लेकिन किसानों का मुट्ठी भर कर्ज माफ नहीं किया है। भाजपा के अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार में सरकारी बैंक मुनाफे में आए, वित्तीय घाटा घटा और निवेश बढ़ा है।लोकसभा में बुधवार को दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशेाधन) विधे...