बैंकों के कर्मचारियों ने ट्विटर कैंपेन चलाया
हापुड़, सितम्बर 20 -- यूनाइटेड फॉर्म ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर संडे में बैंकों के कर्मचारियों ने ट्विटर कैंपेन में बढ़ चढ़कर भागीदारी की। हापुड़ जिले में भी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने हजारों की संख्या में ट्विटर कैंपेन में ट्वीट, रीट्वीट, शेयर एवं री पोस्ट किया।यूएफबीयू के जिला कोर्डिनेटर आरके माहेश्वरी ने बताया कि सप्ताह में पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग उठाई जा रही है। जिस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जल्द उक्त मांग पूरी की जानी चाहिए। अगर आगे भी मांग की तरफ ध्यान नहीं दिया जायेगा तो यूनाइटेड फॉर्म ऑफ बैंक यूनियंस अपने आगामी आंदोलनों पर कार्यवाही करने से पीछे नहीं रहेगा। यह भी पढ़ें- पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग पर बैंककर्मियों ने 'एक्स' पर अभियान चलाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.