मैनपुरी, मई 23 -- बरनाहल, अपराधियों पर अंकुश लगाने व सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने को प्रभारी निरीक्षक अनुरुद्ध प्रताप सिंह के निर्देश पर उपनिरीक्षक रमेश चंद्र ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कस्बा के डालूपुर रोड स्थित केनरा बैंक, बैंक आफ इंडिया, भारतीय स्टेट बैंक व ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त व डाकघर के अंदर व बाहर चेकिंग अभियान चलाते हुए बिना हेलमेट व बिना कागजों के चलने वाले वाहनों के ऑनलाइन चालान काटे। वहीं बेवजह घूमने वाले युवकों को चेतावनी दी। वहीं बैंकों के एटीएम, बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम व अग्निशमन यंत्रों की जांच की गई। बैंक सुरक्षा गार्डों को निर्देश दिए कि वह सीसीटीवी 24 घंटे चालू रखें। बाहर खड़े संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखें। इस दौरान बैंकों के बाहर बेवजह खड़े युवकों की तलाशी ली गई और उन्हें दोबारा ...