हापुड़, जनवरी 28 -- हापुड़। पांच दिन वर्किंग की मांग को लेकर बैंकों के कर्मचारियों की हड़ताल से जनपद हापुड़ में मंगलवार को 50 करोड़ का लेनदेन कार्य प्रभावित हुआ। बैंकों से ग्राहकों को मायूस होकर बिना लेनदेन किए वापस लौटना पड़ा। वहीं, एटीएम में कैश खत्म होने के बाद ग्राहकों की परेशानी बढ़ गई। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर मंगलवार को जिलेभर की 100 से अधिक विभिन्न बैंकों की शाखाओं के बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल का असर लोगों पर पड़ा। ग्राहक रोज की तरह बैंक पहुंचे, लेकिन उन्हें बिना लेनदेन किए ही वापस लौटना पड़ा। बैंक पहुंचने पर ग्राहकों को पता चला कि हड़ताल के कारण बैंक बंद किए गए हैं। लेनदेन कार्य नहीं होने के कारण ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यूएफबीयू के कोऑर्डिनेटर आरके माहेश्वरी ने बताया कि हड़ताल के कारण जिले की लगभग 1...