बागपत, जनवरी 27 -- बड़ौत/बागपत। जिलेभर में मंगलवार को सभी बैंक हड़ताल के चलते बंद रहे। जिसका असर आम जनजीवन पर देखने को मिला। दरअसल, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर देश भर में हड़ताल करने का फैसला किया था। हड़ताल के कारण उपभोक्ता परेशान बने रहे। अधिकांश एटीएम भी नो कैश रहे। सप्ताह में 5 दिन (5 डेज वर्क वीक डिमांड) के काम का नियम तुरंत लागू किये जाने को लेकर मंगलवार को बैंकों की हड़ताल रही। यूनियन की मांग है कि बैंक कर्मचारियों को दो दिन अवकाश मिल सके। बैंक कर्मचारियों द्वारा ये मांग लंबे समय से की जा रही हैं। सबसे अधिक परेशानी उन उपभोक्ताओं को हुई, जिन्हें बैंक कर्मियों की हड़ताल की पूर्व जानकारी नहीं थी। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग अपने रोजमर्रा के काम निपटाने के लिए बैंक शाखाओं पर पहुंचे, लेकिन शाखाएं बंद देख उन्हें मायूस होकर लौट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.