नोएडा, सितम्बर 11 -- नोएडा, उदय सिंह। सरकारी बैंकों के संगठन ने शुक्रवार को शहर में दो स्थानों पर अपनी मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। बैंकों के संगठन ने पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य और पीएलआई में समानता की मांग की है। बैंक शाखाओं में कामकाज पूरी तरह बंद होने से लोगों को परेशानी हुई। करोड़ों रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। कैनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (सीबीओए) ने सेक्टर-1 में और सेक्टर-62 में बैंक ऑफ इंडिया के दफ्तर परिसर में शुक्रवार को प्रदर्शन किया। सुबह नौ बजे से दो बजे तक अधिकारी और कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। नोएडा रीजन द्वारा यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) के आह्वान पर प्रस्तावित अखिल भारतीय बैंक हड़ताल के समर्थन में कैनरा बैंक रीजनल ऑफिस नोएडा के परिसर के सामने धरना-प्रदर्शन किया गया। सीबीओए के वरिष्ठ उपाध्य...