फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 31 -- फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में जनपद भर में बैंक सुरक्षा को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के बैंकों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। चेकिंग अभियान के दौरान बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, इमरजेंसी अलार्म सिस्टम तथा अन्य सुरक्षा उपकरणों की जांच की गई। साथ ही बैंक परिसरों में मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों की भी सघन चेकिंग की गई। पुलिस द्वारा बैंक कर्मियों को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए। इससे बैंक ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...