बैंकों की बेरुखी से छोटे दुकानदारों को
गौरीगंज, अगस्त 22 -- अमेठी। छोटे दुकानदारों को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए शुरू की गई पीएम स्वनिधि योजना पर बैंकों की लापरवाही भारी पड़ रही है। जिससे बड़ी संख्या में ऋण के आवेदन लंबित पड़े हैं और फुटपाथ और सड़क किनारे रेहड़ी-पटरी लगाकर परिवार की रोजी-रोटी चलाने वाले छोटे दुकानदार परेशान हैं। पीएम स्वनिधि योजना के तहत नगरीय क्षेत्रों में पात्र दुकानदारों को बिना गारंटी के प्रथम चरण में 10 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। लेकिन योजना का लाभ उठाने में दुकानदारों के पसीने छूट रहे हैं। जानकारी के अनुसार बैंक आफ बड़ौदा की जायस शाखा में योजना के तहत कुल 221 आवेदन प्राप्त हुए हैं, लेकिन इनमें से 175 से अधिक आवेदन लंबित पड़े हैं। वहीं भारतीय स्टेट बैंक की जायस शाखा में प्राप्त 84 आवेदनों में से महज 11 आवेदनों को ही स्वीकृति मिल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.