लखनऊ, मई 7 -- लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने गुरुवार को बैंकॉक से आए एक यात्री के पास से करीब 2.859 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद किया। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2.86 करोड़ रुपये बताई जा रही है। एआईयू टीम ने बैंकॉक से रात 10:35 बजे लखनऊ पहुंचने वाली एयर एशिया की फ्लाइट (एफडी-146) से बुधवार रात लखनऊ पहुंचे एक यात्री को सुरक्षा जांच के दौरान ग्रीन चैनल पर रोका। संदेह होने पर अधिकारियों ने यात्री के चेक-इन बैगेज की गहन तलाशी ली। जांच के दौरान उसके बैग से 12 पारदर्शी वैक्यूम-पैक पाउच बरामद हुए। यह भी पढ़ें- आईजीआई हवाई अड्डा पर 24 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का गांजा जब्त, 3 गिरफ्तार इन वैक्यूम पैक पाउचों में हरे रंग के फूल और फलनुमा पदार्थ भरे थ...