बैंकॉक से दिल्ली पहुंचे यात्री से करीब नौ किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद
नई दिल्ली, जुलाई 30 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी के आईजीआई एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग (कस्टम्स) ने बैंकॉक से दिल्ली आए एक यात्री के पास से 8.961 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक गांजा (मारिजुआना) बरामद किया है। मामले में यात्री को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।कस्टम्स अधिकारियों के अनुसार, एपीआईएस प्रोफाइलिंग के आधार पर 29 जुलाई को बैंकॉक से फ्लाइट टीजी-323 से दिल्ली पहुंचे यात्री को ग्रीन चैनल पार करने के बाद रोका गया। उसके सामान की एक्स-रे जांच में संदिग्ध तस्वीरें दिखाई देने पर विस्तृत तलाशी ली गई।जांच के दौरान बैग से वैक्यूम-सील किए गए पांच पैकेट मिले, जिनमें हरे रंग का संदिग्ध हाइड्रोपोनिक गांजा था। इसका कुल शुद्ध वजन 8,961 ग्राम पाया गया। मादक पदार्थ के साथ उसे छिपाने में इस्तेमाल की गई पैकिंग सामग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.