नई दिल्ली, मार्च 24 -- बैंकॉक में इस वक्त इंटरनैशनल मोटर शो चल रहा है। इस इवेंट में कई सारे लॉन्च हो रहे हैं। खास बात है कि इस इवेंट में लॉन्च हो रही कुछ कारें और एसयूवी केवल वहां की मार्केट के लिए नहीं, बल्कि इंडियन मार्केट में भी एंट्री करने वाली हैं। इनमें से कुछ गाड़िया बहुत जल्द भारत में लॉन्च हो सकती हैं। इस लिस्ट में टोयोटा लैंड क्रूजर FJ और BYD Atto 2 के साथ कई मॉडल शामिल हैं। आइए जानते हैं डीटेल।BYD Atto 2 भारतीय सड़कों पर नज़र आने के बाद Atto 2 को बैंकॉक मोटर शो में भी शोकेस किया गया। यह एसयूवी ग्लोबल मार्केट्स में पहले से ही सेल के लिए उपलब्ध है। ऐटो 2, ऐटो 3 से नीचे के सेगमेंट में आएगी और भारत में बीवाईडी की एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। ऐटो 2 का एक्सटीरियर डिजाइन ऐटो 3 से इंस्पायर्ड है। इसमें 45.1 kWh की बैटरी पैक होगा,...