लातेहार, मार्च 16 -- लातेहार,प्रतिनिधि। चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद प्रसाद को लातेहार जिले के लिए बैंकिंग सेवा लीड बैंक का अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। उनके प्रतिनिधि बनने के बाद जिले में बैंक से संबंधित समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी अब उनके ऊपर रहेगी। गोविंद प्रसाद पूर्व में बैंक के एक अनुभवी और ईमानदार अधिकारी रह चुके हैं। प्रसाद के सांसद प्रतिनिधि बनने पर जिला अध्यक्ष वंशी यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील कुमार, वसीम बाग, डॉ चंदन कुमार, आनंदी सिंह, वीरेंद्र प्रसाद, प्रमोद प्रसाद, विष्णु गुप्ता, लक्ष्मण कुशवाहा, संजय यादव व मनीष जायसवाल समेत कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...