सीवान, अप्रैल 1 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन को लेकर जिले के सभी बैंकों में 31 मार्च को क्लोजिंग का कार्य जोर-शोर से चलता रहा। इस दौरान बैंक शाखाओं में सामान्य लेन-देन प्रभावित रहा और ग्राहक दिनभर परेशान नजर आए। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत एक अप्रैल से हो रही है। लेकिन क्लोजिंग प्रक्रिया के कारण इस दिन भी बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह सामान्य नहीं रह पाएंगी। बैंक अधिकारियों के अनुसार 31 मार्च को पूरे दिन खातों के मिलान, बैलेंस शीट तैयार करने और वार्षिक रिपोर्ट से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी गई। इस कारण नकद जमा, निकासी, चेक क्लीयरेंस और अन्य सेवाएं सीमित रूप से ही संचालित हो सकीं। कई शाखाओं में ग्राहकों को बिना काम कराए लौटना पड़ा। बैंक कर्मियों ने बताया कि एक अप्रैल को भी क्लोजिंग से जुड़े शेष कार्य पूरे किए ज...