कौशाम्बी, जून 10 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। कड़ा ब्लॉक सभागार में बुधवार को बैंक सखियों, स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण, वित्तीय समावेशन और सोलर ऊर्जा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। अध्यक्षता बीडीओ दिनेश चंद्र ने की। इसमें लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (एलडीएम) नवीन झा, क्षेत्र के विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रबंधक, बैंक सखियां एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं मौजूद रहीं।बैठक में स्वयं सहायता समूहों को बैंक ऋण उपलब्ध कराने, उनकी आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बैंक सखियों से गांव-गांव जाकर लोगों को डिजिटल बैंकिंग, वित्तीय साक्षरता, सरकारी योजनाओं और बैंकिंग सुविधाओं के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया। बैठक के...