देहरादून, जनवरी 20 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कैंट क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति को मोबाइल बैंकिंग ऐप ठीक कराना महंगा पड़ गया। शातिर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर पीड़ित के मोबाइल को हैक किया और उनके खाते से 10 लाख 50 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की शिकायत पर कैंट कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नरेंद्र विहार, बल्लूपुर रोड निवासी संजीव कुमार अग्रवाल (58) का पंजाब नेशनल बैंक में बचत खाता है। पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनका पीएनबी वन मोबाइल ऐप काम नहीं कर रहा था। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने 15 जनवरी को इंटरनेट के जरिए मिले कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क किया। जहां उन्हें 24 घंटे के भीतर कॉल बैक करने का भरोसा दिया गया। अगले दिन 16 जनवरी की दोपहर संजीव कुमार के पास एक कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को पीएनबी बैंक का अधिकारी ...