पटना, अप्रैल 15 -- Vijay Chaudhary News: बिहार की सियासत में जब भी धैर्य, सौम्यता और सधे हुए राजनीतिक अनुभव की बात होती है, तो एक नाम सबसे ऊपर आता है- विजय कुमार चौधरी समस्तीपुर की धरती से आने वाले विजय चौधरी आज उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर अपने राजनीतिक जीवन के एक नए और सबसे महत्वपूर्ण अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं। पिछले 21 वर्षों से जदयू में नीतीश कुमार के 'छाया' बनकर रहने वाले विजय चौधरी ने अपनी काबिलियत के दम पर बैंक की नौकरी से लेकर डिप्टी सीएम तक का सफर तय किया है।पिता की विरासत और एसबीआई की नौकरी का त्याग विजय कुमार चौधरी का जन्म 8 जनवरी 1957 को एक प्रतिष्ठित राजनीतिक घराने में हुआ था। उनके पिता जगदीश प्रसाद चौधरी दलसिंहसराय से कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक थे। राजनीति में आने से पहले विजय चौधरी एक मेधावी छात्र थे और उन्होंने स्टेट...